बंदर की मौत पर ग्रामीणों ने किया भोज:प्रतिमा बनाकर पुष्पांजलि अर्पित की, प्रसाद ग्रहण किया

कौशांबी संदेश अनुराधा यादव

कौशांबी कड़ा विकास खंड के अटसरॉय गांव में एक बंदर की मौत के 13 दिन बाद ग्रामीणों ने उसका मृत्यु भोज आयोजित किया। इस दौरान बंदर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया गया। 13 दिन पहले, अटसरॉय गांव में एक अज्ञात वाहन ने हाईवे पर एक बंदर को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के कुछ युवकों ने बंदर को मृत देखकर शोक व्यक्त किया और उसका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। उन्होंने तेरहवें दिन भोज आयोजित करने का संकल्प लिया था।
शनिवार को, प्राथमिक विद्यालय अटसरॉय के पास ग्रामीणों ने बंदर की एक प्रतिमा स्थापित की। लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इस अनोखे मृत्यु भोज में पूर्व प्रधान रमेश सिंह पाल, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, अनिल पाल, कल्लू पाल, रोहित पाल, इंदल सिंह यादव, संजय विश्वकर्मा लाला गड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें