तेज़ रफ्तार ने छीनी बुज़ुर्ग की ज़िंदगी
ननमई मोड़, कोखराज थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई मोड़ पर रविवार की सुबह तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुज़ुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बुज़ुर्ग छेदीलाल (62 वर्ष) निवासी गनपा महेशपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें