अधिकारियों ने रेलवे पुल निर्माण के लिए भरवारी में किया निरीक्षण

नगर वासियों को गुमराह कर अंडर पास पुल बनवाने का भरोसा देते रहे अधिकारी लेकिन कहां से बनेगा अंडरपास पुल बताने में असमर्थ रहे अधिकारी

कौशाम्बी संदेश


कौशांबी भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर ग्राउंड पुल और ओवर ब्रिज निर्माण के निरीक्षण के लिए पहुंचे रेलवे के अधिकारी असमंजस की स्थिति में दिखाई पड़े हैं कई बार निरीक्षण करने के बाद भी रेलवे के अधिकारी यह नहीं निश्चित कर सके हैं कि भरवारी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा या अंडरग्राउंड पुल का निर्माण कराया जाएगा जाम और असुविधा की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने के लिए गुरुवार को एक बार फिर रेलवे प्रशासन हरकत में आया।एनसीआर प्रयागराज मंडल के मंडल रेल महा प्रबंधक नरेश पाल सिंह मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल सहायक मंडल रेलप्रबंधक नवीन प्रकाश ने इंजीनियरिंग टीम के साथ भरवारी रेलवे क्रॉसिंग एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया लेकिन निरीक्षण के बाद हर बार की तरह इस बार भी नतीजा शून्य रहा

निरीक्षण के दौरान ओवर ब्रिज निर्माण और अंडरग्राउंड पुल के निर्माण से जुड़ी तकनीकी आवश्यकताओं स्कूल परिसर बस स्टॉप और मुख्य मार्गों की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया जाम की समस्या से निपटने के लिए रेलवे के अधिकारी अब तक दर्जनों बार निरीक्षण कर चुके हैं परंतु हर बार कभी क्रासिंग पर तो कभी पानी टंकी पर कभी जिला पंचायत की जमीन पर पुल निर्माण की बात करते हैं परंतु आज तक पुल कहां से बनेगा और कौन सा पुल बनेगा इसका जवाब रेलवे के किसी अधिकारी के पास नहीं है भरवारी में अंडरग्राउंड पुल या ओवर ब्रिज पुल के निर्माण के मामले को लेकर दर्जनों बार रेलवे के अधिकारियों के निरीक्षण करने के बाद किसी निष्कर्ष में न पहुंचने से यही लगता है कि रेलवे के अधिकारी भरवारी की जनता के साथ केवल ड्रामेबाजी करने तक सीमित रह गए हैं और इस ड्रामे बाजी के चलते गुरुवार को फिर  भरवारी में पुल निर्माण को लेकर के रेलवे के मंडल महाप्रबंधक अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं और घंटों तक निरीक्षण किया लेकिन किसी निश्चित स्थिति में नहीं पहुंचे हैं जब लोगों ने उनसे सवाल किया कि अंडर पास पुल बनना है पानी टंकी जिला पंचायत की जमीन या फिर रेलवे क्रॉसिंग पर तो मुख्य मार्ग से हटकर वहां का निरीक्षण करने का क्या मतलब हुआ जब मंडल रेल प्रबंधक पानी टंकी पर पहुंचे तो वहां के लोगों ने कहा कि यह कॉलोनी है यहां से कोई अंडरपास पुल नहीं बनने दिया जाएगा पूरा मोहल्ला की बस्ती उजड़ जाएगी और लोग बेघर हो जाएंगे इस संबंध में जब मंडल रेल महाप्रबंधक रजनीश अग्रवाल से अखंड भारत संदेश समाचार पत्र के पत्रकार राजू सक्सेना ने जानकारी ली तब उन्होंने कहा कि अंडर पास बनेगा कहां से बनेगा यह बताना उन्होंने अभी तक उचित नहीं समझा है अधिकारियों के मतिभ्रम के चलते जनता भी परेशान है कि आखिर पुल का निर्माण कब होगा या केवल रेलवे के अधिकारी अंडरपास पुल और ओवर ब्रिज के निर्माण के निरीक्षण कर नगर की जनता को गुमराह करके इसी तरह कस्बे में पिकनिक मनाने आते जाते रहेंगे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें