
कौशाम्बी । जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों मादक पदार्थ गांजा की खुलेआम बिक्री जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिली, कड़ा, करारी, सिराथू, महेवा घाट, बेनीराम कटरा, सराय अकिल और आधीसराय जैसे क्षेत्रों में गांजे की पुड़िया खुलेआम बेची जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार में कुछ थाना पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी है। जबकि आए दिन युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है और अपराध की घटनाएं भी इससे प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस अवैध धंधे पर तुरंत सख्त कार्रवाई करे ताकि समाज में फैल रहे नशे के जाल को तोड़ा जा सके।