
कौशाम्बी संदेश अनुराधा यादव
कौशाम्बी। तेज आवाज और बिना अनुमति बज रहे लाउडस्पीकरों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मानक के विपरीत लगाए गए लाउडस्पीकरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कई स्थानों पर बिना अनुमति लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने मौके पर उतरवाया। साथ ही ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों को चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर अभियान के रूप में जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है और कहा कि इससे धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक शोर में कमी आएगी।
