सैनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 45 किलो गांजा बरामद

चित्रकुट के रहने वाले हैं ले जा  रहे थे!कौशाम्बी के रास्ते खागा गांजा
कौशाम्बी संदेश अनुराधा यादव
कौशाम्बी। मुखबिर की सटीक सूचना पर सैनी पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 किलो गांजा और एक कार बरामद की है। यह कार्रवाई सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावा के पास की गई। चित्रकुट के रहने वाले जो बता रहे हैं खागा ले जा रहे थे गांजा !
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 45 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई से जिले में गांजा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें