
योगी सरकार की नीतियों को खत्म करने पर लगे राजस्व विभाग के अधिकारी जनता के साथ खिलवाड़
कौशाम्बी: थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोखराज थाने में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया था समाधान दिवस में थानेदार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान दिवस में राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी के नही पहुँचने से वहां उपस्थित फरियादियों में मायूसी दिखी फरियादियों की आशा थी कि कोई अधिकारी आएगा जो जमीन संबंधित समस्याओं का समाधान कराएगा लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों से समाधान दिवस में न पहुंचने के चलते थाना समाधान दिवस केवल खाना पूर्ति दिवस बन कर रह गया हैं राजस्व से सम्बंधित मामलों को आखिर कौन निस्तारण कराएगा जनता अपनी समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में तो पहुँचती हैं लेकिन राजस्व के किसी भी अधिकारी के न होने से वह अपने को ठगा महसूस कर रही है एसओ कोखराज चन्द्र भूषण मौर्य को शिकायत दर्ज करा कर फरियादी वापस लौट रहे है जिसका निस्तारण बिना राजस्व अधिकारी के नही हो सकता फिर भी जिले के जिम्मेदार आखिर क्यों फरियादियों के साथ दोहरा चरित्र अपना रहे है समाधान दिवस के मौके पर 10 मामले आये जिसमें नाप जोख से लेकर जमीन सम्बंधित तीन मामलों को लेखपाल व पुलिस के साथ जा कर मौके पर निस्तारण कराया गया अन्य 7 मामले को निस्तारण के लिए जांच कर कार्यवाही के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया इस मौके एसएसआई सन्तोष,सकील अहमद,अनुराग सिंह,शाह आलम,व राजस्व कर्मचारी ,कानून गो धर्मपाल ,सोहन लाल,लेखपाल शिव शंकर पाल, नरेंद्र सिंह,,जगदीश यादव,सुनील द्विवेदी, देवेंद्र सिंह, रवि विश्वकर्मा,अपर्णा श्रीवास्तव, नेहा जैन ,पूनम मौर्य,अनुराधा वर्मा आदि लोगो की उपस्थिति में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
