कौशाम्बी में रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में शोक

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जलालपुर गोरियों गांव के पास  सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेल पटरी के पास पार्किंग के दौरान एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक फैल गया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जलालपुर गोरियों गांव निवासी हीरालाल सरोज पुत्र स्वर्गीय रामभजन सरोज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हीरालाल किसी काम से रेलवे लाइन के पास गया था। इसी दौरान अचानक गुजर रही ट्रेन उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें