
महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदेश के साथ मिशन शक्ति अभियान जारी: ‘सशक्त नारी–सुरक्षित नारी, यही है मिशन शक्ति की तैयारी!’
कौशाम्बी संदेश, मो0 शाहिद
कौशाम्बी। मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में महिला मिशन शक्ति टीमों व एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में छात्राओं व महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन)
की विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क व एंटीरोमियो टीम के कार्यों के बारे में भी बताया गया।
*थाना मंझनपुर* – प्राथमिक विद्यालय बबुरा में महिला उपनिरीक्षक राखी विश्वकर्मा द्वारा छात्राओं को गुड टच-बैड टच व नारी सशक्तिकरण की जानकारी दी गई तथा सभी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।
*थाना करारी* – उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर में म0उ0नि0 कंचन देवी द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
*थाना पश्चिम शरीरा* – श्री छोटेलाल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में म0उ0नि0 ऋतु वर्मा द्वारा बच्चों को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
*थाना महेवाघाट* – ग्राम रामनगर में म0का0 पूनम व म0का0 प्रीति द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
*थाना कड़ाधाम* – कुबरी घाट व शीतलाधाम मंदिर परिसर में म0उ0नि0 निधि वर्मा द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना सराय अकिल* – प्राथमिक आदर्श विद्यालय में प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में महिला सुरक्षा, नए कानून व हेल्पलाइन नंबरों पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
*थाना पिपरी* – उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्हेपुर में म0उ0नि0 सरिता द्वारा बालिकाओं को साइबर अपराध, नारी स्वावलंबन व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
*थाना कौशाम्बी* – ग्राम बिजिया में महिला कॉन्स्टेबल प्रेमलता व पूनम गौतम द्वारा साइबर जागरूकता व नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई।
*थाना सैनी* – सैनी चौराहे पर म0उ0नि0 लक्ष्मी सिंह द्वारा विद्यार्थियों को नए कानून, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।
*थाना चरवा* – चरवा क्षेत्र के विद्यालयों में म0उ0नि0 पूनम कबीर द्वारा गुड टच-बैड टच व साइबर अपराध के बारे में छात्राओं को बताया गया।
*थाना संदीपनघाट* – ग्राम देवरा मेड़ई में महिला उपनिरीक्षक सुनीता गोयल द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व हेल्पलाइन नंबरों पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
*थाना कोखराज* – एस.एस. कान्वेंट स्कूल शहजादपुर में अ0नि0 विनय विक्रम सिंह व म0आ0 श्रेया सिंह यादव द्वारा नए कानून, जीरो एफआईआर व साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।
*थाना कड़ाधाम* – म0का0 नीलम व शीतलाधाम टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर व नारी सुरक्षा के प्रति स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूकता लाने तथा शासन की नारी सशक्तिकरण की भावना को सशक्त रूप से प्रसारित किया गया।
