कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत लोहरा गांव के पास SOG व संदीपन घाट थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक गिरफ्तार – एक के पैर में गोली

जनपद कौशाम्बी मंगलवार रात संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गोकशी करने वाले शातिर गौ तस्करों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ऑटो से लगभग 50 किलो गौमांस बोरी में भरकर बेचने जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई SOG टीम और संदीपन घाट थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की।जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश जफर अहमद के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी नबीउल्ला को पुलिस ने मौके पर घेरकर दबोच लिया।मौके से पुलिस ने एक ऑटो, करीब 50 किलो गौमांस, एक अवैध तमंचा और एक धारदार चापड़ बरामद किया है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्र के नेतृत्व में हुई इस सफल मुठभेड़ की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें