डीएम के आदेश पर अरमान हॉस्पिटल में छापा, डॉक्टर फरार; 3 ताजा मौतों से दहला इलाका

तिल्हापुर मोड़ पर चल रहा अरमान हॉस्पिटल सोमवार दोपहर अचानक पुलिसिया सायरन से गूंज उठा। जिला अधिकारी अमित पाल शर्मा के सख्त निर्देश पर तहसीलदार चायल के नेतृत्व में सीएमओ की रेड टीम ने धावा बोला।
डॉक्टर भागा, मिले कई सीजर!

*मुख्य द्वार पर ताला ठोंकते ही अंदर का मंजर देख टीम दंग रह गई।*

सूत्र: बिना न्यूरोलॉजिस्ट के ऑपरेशन!

*सूत्र के अनुसार* स्टोर में एक्सपायरी दवाइयाँ। मरीजों के पुराने ब्लड सैंपल फेंके पड़े।

अधीक्षक डॉ. ललित सिंह (सराय अकील) व संजय (चायल) ने 48 घंटे का नोटिस चस्पा किया। बोर्ड लगा: “अवैध संचालन बंद करो, वरना सीज!”

*3 दिन, 3 लाशें, 3 परिवार बर्बाद*

*जुगराजपुर* (सराय अकील): रीमा (28) को साधारण बुखार था। झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन मार दिया। सुबह लाश मिली। दो मासूम रो-रोकर माँ को पुकार रहे। क्लीनिक बंद, डॉक्टर फरार।

*मूरतगंज* (संदीपनघाट): राजकुमार (35) हाइड्रोसील ऑपरेशन कराने बेसमेंट के सहारा हॉस्पिटल गए। एनेस्थीसिया ओवरडोज। लाश घर आई। पत्नी बेहोश, बच्चे भूखे।

दलियानपुर (चरवा): उर्मिला देवी (45) को आस्था हॉस्पिटल में बुखार की सुई लगी। रात में दिल ने जवाब दे दिया। परिजन चीखे— “डॉक्टर ने कहा था सुबह तक ठीक हो जाएगी!” पहले भी सीज, फिर खुल गया ताला!

*सूत्र बोले*— “पिछले साल भी अरमान हॉस्पिटल सीज हुआ था। 15 दिन बाद नेताजी का फोन आया, ताला खुल गया।”
विधायक बनने का ख्वाब, मरीजों की लाश पर!
एक चर्चित झोलाछाप तो पोस्टर छपवा चुका है— “आपका अपना डॉक्टर-कैंडिडेट”। मोटी फीस वसूलकर अब वोट मांग रहा है!

*जनता का सवाल:*

तिल्हापुर, चायल, सराय अकील, बेनीराम कटरा—हर मोड़ पर 50 से ज्यादा फर्जी क्लीनिक! मेडिकल स्टोर में सर्जरी, घरों में डिलीवरी—कौन रोकेगा! डीएम साहब ने छापा मारा, पर सीज कब होगा!

*अधीक्षक डॉ. ललित सिंह का बयान*
“हर शिकायत पर टीम भेजी जाएगी। लापरवाही साबित हुई तो लाइसेंस रद्द, जेल भेजेंगे।”

*डीएम अमित पाल शर्मा*
“जल्द सभी।सीएमओ-एसडीएम की मीटिंग होगी और 7 दिन में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुहीम शुरू।”

*अब देखना यह है*

क्या इस बार सेटिंग टूटेगी?
या फिर लाशों की होली खेलकर ये डॉक्टर फिर खुलेआम सर्जरी करेंगे!
जनता इंतजार में, लाशें गवाही दे रही है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें