[the_ad id="16"]

कोखराज थाना क्षेत्र में चल रही अवैध क्लिनिक, मौत का सौदा — प्रशासन मौन

कौशांबी। थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत चाकवन चौराहा, भरवारी रोड पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर होती दिख रही है। यहां किराना दुकान की तरह सरेआम  अवैध क्लिनिक संचालित हो रहा है, जहां बिना लाइसेंस और योग्य डॉक्टर के इलाज के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्लिनिक बीमारी ठीक करने के बजाय मौत का दावत दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इस कथित क्लिनिक में न तो किसी तरह की मेडिकल सुविधा उपलब्ध है, न ही मरीजों के लिए सुरक्षा मानक। फिर भी खुलेआम इंजेक्शन, दवाइयाँ और इलाज का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों की चुप्पी और अनदेखी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत इस अवैध क्लिनिक को बंद कराए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे मौत के कारोबारियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]