थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह
संरक्षण में कांस्टेबल औरमहिला कांस्टेबल से दीवान तक  शामिल हुए सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

कौशाम्बी राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पिपरी थाना की पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में पुलिस कर्मियों की अभूतपूर्व भागीदारी देखी गई।थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की अगुवाई में थाने के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण कांस्टेबल से लेकर दीवान तक  रिक्रूट आरक्षियों ने जोश और देशभक्ति के साथ एकता दौड़ में हिस्सा लिया पिपरी थाने से तिल्हापुर मोड़ में आयोजित इस दौड़ में उत्साह ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया इस आयोजन के माध्यम से पिपरी पुलिस ने नागरिकों के बीच एकता अखंडता और राष्ट्रीय सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। दौड़ में शामिल हर प्रतिभागी ने भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें