नये आपराधिक कानूनों के लागू होने से न्याय होगा सुगम- इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया

करारी में एसपी के निर्देश पर नए कानून के तहत लोगों को किया गया जागरूक

कौशांबी संदेश अंकुर तिवारी


कौशाम्बी करारी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को कस्बे में नए भारत में कानून के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को भारत  सरकार के तीन नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। लोगों को इन कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
करारी कस्बे के अलावा क्षेत्र के दरियापुर चौराहा पर नए भारत नए कानून के तहत लोगों के साथ एक बैठक की गई।  इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया  कि ब्रिटिश काल के कानूनों का अंत हो चुका है। कई कानून बदल गए हैं। जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे। भारतीय न्याय संहिता बीएनएस, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बीएसए, इन तीन नये आपराधिक कानूनों के लागू होने से न्याय सुगम होगा तथा नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे। नये कानूनों के अन्तर्गत भारतीय नारी, मासूम बच्चों, बुजुर्गों को विशेष शक्तियां दी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान नये आपराधिक कानून के महत्त्वपूर्ण प्रावधानों, अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में आम नागरिकों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों को जानकारी दी गई। इस मौके पर नारी शक्ति मिशन की प्रभारी कंचन पठारिया, उपनिरीक्षक अरुण यादव, चंद्रबली सरोज, नन्हू यादव आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें