कौशांबी में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

कौशांबी। जनपद कौशांबी के थाना संदीपन घाट क्षेत्र के चौकी मूरतगंज अंतर्गत बेसमेंट में संचालित सहारा नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार (35 वर्ष), पुत्र मक्खन लाल निवासी जीवनगंज ने नर्सिंग होम में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार नहीं दिया। गुरुवार को मरीज की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण राजकुमार की जान गई है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों में आक्रोश फैल गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें