भारत के मुख्य न्यायाधीश के आगमन के दृष्टिगत डीएम ने महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी भारत के मुख्य न्यायाधीश मा.न्यायमूर्ति श्री भूषण रामकृष्ण गवई जी का महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज,आलमचन्द में दिनांक 01 नवम्बर, 2025 को प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने बुधवार को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को कार्यक्रम स्थल एवं रूट की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा क्षेत्राधिकारी को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी शिक्षक उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें