विकलांग युवक की जमीन पर जबरन कब्ज़ा प्रशसन रजस्व विभाग मौन

कौशांबी के थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत काकराबाद गांव निवासी विकलांग राकेश पटेल अपने ही अधिकार की जमीन के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। राकेश का आरोप है कि उसकी पैतृक जमीन पर उसके ही दबंग भाई ने कब्जा कर लिया है और जब भी वह जमीन पर जाने का प्रयास करता है तो उसे डराया-धमकाया जाता है।
विकलांग होने के बावजूद राकेश लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को समाधान दिवस पर भी उसने अधिकारियों को आवेदन देकर अपनी व्यथा सुनाई, मगर नतीजा शून्य ही रहा। इससे राकेश निराश और हताश दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि राकेश की जमीन पर उसका पूरा हक है, लेकिन दबंगई और प्रशासनिक लापरवाही के चलते वह अपने ही हिस्से5 से वंचित है। विकलांग व्यक्ति को न्याय न मिलना मानवता और शासन व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि क्या प्रशासन राकेश को उसकी जमीन वापस दिलाने के लिए ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा। पीड़ित राकेश की उम्मीदें अब भी जिलास्तरीय अधिकारियों पर टिकी हुई हैं।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें