
कौशाम्बी। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर (शुक्रवार) की परेड की सलामी ली। तथा परेड का टोलीवार निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को फिट रहने के लिए दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई। शस्त्रों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास भी कराया। साथ ही पुलिस कप्तान ने क्वार्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली। गार्ड व गार्ड रुम का निरीक्षण कर साफ सफ़ाई हेतु एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परेड के उपरान्त पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, पुलिस बैरकों आदि का निरीक्षण किया। साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाईन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
