
कौशाम्बी। जिले में जुमे की नमाज़ के अवसर पर (शुक्रवार) को विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने एवं समसामयिक प्रकरणों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहा। जिल में शांति एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुख़्ता रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। इसी सिलसिले में पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह के साथ थाना मंझनपुर क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए संवेदनशील स्थानों व मस्जिदों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए।इस दौरान धर्मगुरुओं एवं आम जनमानस से वार्ता की गयी तथा आगामी त्यौहारों को भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गयी। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा थाना करारी अंतर्गत संवेदनशील स्थानों/मस्जिदों पर भ्रमण कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया गया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
