थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत कसिया पश्चिम में विभिन्न स्थानों पर माँ दुर्गा पंडालों का निरीक्षण, पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

कौशांबी। थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत कसिया पश्चिम में नवरात्रि पर्व पर स्थापित माँ दुर्गा के विभिन्न पंडालों का पुलिस प्रशासन ने निरीक्षण किया। इस दौरान हल्का दारोगा जितेंद्र सिंह एवं आरक्षी सूरज गुर्जर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कमी नहीं आने दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। पुलिस की सतर्कता और लगातार गश्त से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें