कृषि संबंधी निर्णय लेने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग’ शीर्षक से प्रस्तुतीकरण को मिला प्रथम स्थान

कौशाम्बी  नीति आयोग द्वारा आयोजित “उपयोग केस चुनौती” में जनपद कौशांबी की ‘कृषि संबंधी निर्णय लेने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग’ शीर्षक से प्रस्तुतीकरण को ‘कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएं’ विषय के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को दिनांक 09 अक्टूबर,2025 को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में आयोजित “उपयोग केस पुरस्कार समारोह” में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से डेटा अंतर्दृष्टि और मूल कारण विश्लेषण, किए गए हस्तक्षेप, कार्यान्वयन प्रक्रिया तथा लाभार्थियों पर प्रभाव विषय पर प्रकाश डाला जायेगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें