
कौशांबी। थाना कोखराज क्षेत्र के चाकवान चौराहा–संदीपन रोड पर चल रहे सफाई अभियान का आज तीसरा दिन सुबह 7:00 बजे तक सफाई करवाई गई !गाँव की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान रंजीत पटेल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान रंजीत पटेल बीती रात तीन बजे तक स्वयं सफाई कार्य की निगरानी करते रहे और आज सुबह से फिर एक बार पूरे जोश के साथ सफाई अभियान में जुटे हैं। उनकी इस लगन और समर्पण को देखकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर जमे गंदे पानी और गंदगी से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, लेकिन ग्राम प्रधान की पहल से अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं। क्षेत्र के लोग इस अभियान को एक सराहनीय कदम मानते हुए रंजीत पटेल को धन्यवाद दे रहे हैं।
ग्राम प्रधान ने कहा कि गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में सफाई व विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
