
कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के चाकवान चौराहा–संदीपन रोड पर सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व ग्राम प्रधान रंजीत पटेल ने किया, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जाम नाले का पानी सड़क पर भर जाता था, जिससे आवागमन में बड़ी परेशानी होती थी। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान रंजीत पटेल ने पहल की और नाले की सफाई एवं जल निकासी का कार्य कराया।
अब सड़क पर पानी नहीं रुकेगा और क्षेत्र की स्वच्छता व सुंदरता में सुधार होगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से न केवल सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ग्राम प्रधान रंजीत पटेल ने कहा कि गाँव की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और स्वच्छता को लेकर और भी कदम उठाए जाएंगे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
