चाकवान चौराहा–संदीपन रोड पर सफाई को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान की पहल का कुछ लोगों ने किया विरोध

कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के चाकवान चौराहा–संदीपन रोड पर नाली की सफाई को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। ग्राम प्रधान रंजीत पटेल जहाँ गाँव की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की पहल कर रहे हैं, वहीं कुछ दबंग किस्म के लोग इस कार्य का विरोध कर रहे हैं और सफाई कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जाम नाली का पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे बरसात में तो हालात और बिगड़ जाते हैं तथा आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को भी रोजाना गंदगी और बदबू से परेशानी झेलनी पड़ती है।
ग्राम प्रधान रंजीत पटेल ने बताया कि नाली की सफाई और जल निकासी का काम शुरू कराया गया है ताकि सड़क पर पानी न भरे और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। लेकिन कुछ लोग इस काम को रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सफाई कार्य पूरे गाँव के हित में है और इसमें बाधा डालना गलत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए ताकि विकास और सफाई के कार्य निर्बाध रूप से पूरे हो सकें।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें