
कौशाम्बी शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के पावन व पुनीत अवसर पर कौशांबी जिले के नगर कस्बे बाजार शहर से लेकर गांव गांव तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भक्तगण पूरे 10 दिन पूजा अर्चन कीर्तन भजन भक्ति भाव से करते हैं कौशांबी जिले में 1100 पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दुर्गा पूजा स्थल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करता है आदिशक्ति की कृपा से सभी का जीवन सुख, सौभाग्य और स्वास्थ्य से परिपूर्ण होता है शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर भक्तों ने पंडाल में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करना शुरू कर दिया है चारों तरफ मां के जयकारे लग रहे हैं पूरा वातावरण भक्ति मय बना हुआ है शारदीय नवरात्रि धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है। इन दिनों को दुर्गा उत्सव के तौर पर देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में आदिशक्ति जगदम्बा के नौ विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। यही कारण है कि ये नौ दिन वर्ष के सर्वाधिक पवित्र दिवस माने गए हैं। नवरात्रि के समय पूरा कौशाम्बी जनपद मां के जयकारा? से गूंजता है सुबह से देर रात तक कीर्तन भजन पूजन आरती प्रवचन में महिला पुरुष भक्त शामिल रहते हैं छोटे-छोटे बच्चे भी मां के पंडाल में बड़े उत्साह से पहुंचते हैं घंट घड़ियाल शंख ध्वनि के साथ मां की आरती और जयकारा भक्तों द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम देवी पंडाल स्थल पर किया जाता है
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
