कौशाम्बी पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना,चौकी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

कौशाम्बी पुलिस द्वारा हर रविवार की तरह 21 सितंबर रविवार को एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में प्रत्येक थाना,चौकी में स्वच्छता अभियान चलाया गया है।राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में जनपद में पुलिस कार्यों के साथ-साथ थाना/चौकी परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 21.09.2025 (रविवार) को जनपद के सभी थाना/चौकियों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया।
इस दौरान थाना और चौकी परिसर में पड़ी गंदगी, कूड़ा-करकट को हटाया गया।कार्यालयों में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखा गया।पुलिस कर्मियों के बैरकों एवं आवासीय परिसर की सफाई की गई।
शस्त्रागार एवं दंगा निरोधक उपकरणों की भी धूल-धूसरित स्थिति को साफ कर उन्हें दुरुस्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा बताया गया कि यह अभियान केवल औपचारिकता न होकर एक सतत प्रक्रिया है, जिससे पुलिस बल को स्वच्छ और अनुशासित वातावरण प्राप्त होता है। साथ ही, इससे कार्यकुशलता एवं कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल का निर्माण होता है।जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा यह स्वच्छता अभियान आगे भी प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें