कौशांबी थाना कोखराज के अंतर्गत संदीपन घाट पर महिला श्रद्धालुओं को कपड़ा बदलने के लिए नहीं है कोई व्यवस्था

कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत संदीपन घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, लेकिन प्रशासन और ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय और पेयजल की सुविधा भी पूरी तरह नदारद है। न तो ग्राम प्रधान की ओर से कोई इंतज़ाम किया गया है और न ही प्रशासन की कोई टीम मौके पर मौजूद रहती है।
लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें