भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में थाना कोखराज पुलिस की पैदल गश्त

कौशांबी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी कौशांबी के निर्देशन में थाना कोखराज पुलिस टीम ने शनिवार को मिश्रित आबादी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें आश्वस्त किया कि जिले में भयमुक्त वातावरण बनाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। गश्त के दौरान पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील भी की।
थाना पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की नियमित गश्त से न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होती है बल्कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ता है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें