
कौशाम्बी जिलाधिकारी के निर्देश के पर जनपद स्तर पर आई०जी०आर०एस० संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का अनुश्रवण कराये जाने के उद्देश से कलेक्ट्रेट परिसर में आई०जी०आर०एस० सेल का गठन किया गया। आई०जी०आर०एस० सेल द्वारा 03.09.2025 से 19.09.2025 के कुल 115 निस्तारित संदर्भों के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त किये गये। निस्तारित संदर्भो के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त किये गये। जिसमे से 43 शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिया गया। उप जिलाधिकारी सिराथू के 10, उप जिलाधिकारी चायल के 05, उप जिलाधिकारी मंझनपुर के 05, जिला पंचायतराज अधिकारी के 01, जिला पूर्ति अधिकारी के 01, एल०डी०एम० के 01, खण्ड विकास अधिकारी मूरतगंज के 01, खण्ड विकास अधिकारी कड़ा के 01, खण्ड विकास अधिकारी सिराथू के 02, अधिशासी अधिकारी मंझनपुर के 05, अधिशासी अधिकारी चायल के 01, अधिशासी अधिकारी चरवा के 02, अधिशासी अधिकारी पूरब पश्चिम शरीरा के 02, अधिशासी अधिकारी अझुआ के 01, क्षेत्राधिकारी सिराथू के 01, थानाध्यक्ष सैनी के 01, चकबंदी अधिकारी चायल के 01, बाल विकास परियोजना अधिकारी कड़ा का 01 में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
