आपत्तिजनक नारे बाजी करने वालो आरोपियों को मंझनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौशांबी में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की है।एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर की गई कार्यवाही।थाना मंझनपुर पुलिस द्वारा बिना अनुमति के जुलूस निकालकर आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले 10 लड़को को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी है।कल दिनांक 19/09/2025 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कुछ लड़कों द्वारा बिना अनुमति के हाथ में तख्ती लेकर जुलूस निकालकर धार्मिक भड़काऊ नारेबाजी कर माहौल बिगाडने का प्रयास किया जा रहा था इस सम्बन्ध में तत्काल थाना मंझनपुर पर मु०अ०स० 308/2025 धारा 223/196 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना मंझनपुर पुलिस को शीघ्र आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस द्वारा वीडियों की गहनता से जांच में पाया गया कि जनपद कानपुर नगर में दर्ज हुयी एफआईआर के विरोध स्वरूप कुछ नवयुवकों द्वारा कस्बा मंझनपुर में नारेबाजी करते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। भड़काऊ नारेबाजी करते हुये आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वालों की पहचान कर कुल 10 लड़को को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार हुए अभियुक्त मो० फैज पुत्र मुसर्रफ अली निवासी नियाजपुर पुरइन थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी, नयाब अहमद पुत्र नवाब अहमद निवासी मंसूर नगर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी,मो0 सैफ पुत्र मो० जावेद निवासी नया नगर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी,अन्य 07 नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें