
कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के ग्राम करेटी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई डामर रोड पर अवैध निर्माण किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा सड़क की पटरी पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों ने आपत्ति जताई।
मामले की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान रंजीत पटेल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को शांत कराया। प्रधान के हस्तक्षेप से आपसी सहमति बन गई और मामला वहीं निपटा लिया गया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
