करेटी गाँव में पीडब्ल्यूडी रोड पर अवैध कब्ज़ा, एंबुलेंस तक की राह में रोड़ा

कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के ग्राम करेटी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई डामर रोड पर अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग लोग सड़क की पटरी पर मकान खड़ा कर रहे हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आमजन की आवाजाही बाधित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि अवैध कब्ज़े की वजह से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन तक आसानी से गाँव में प्रवेश नहीं कर पा रहे। कई बार गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल ले जाने में बाधा आई, जिससे उनकी जान पर संकट तक मंडराने की नौबत आ गई। वहीं छोटे चारपहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी मुश्किल से गुजर पाते हैं।
ग्रामवासियों का कहना है कि यह रोड गाँव की मुख्य जीवन रेखा है, जिस पर रोज़ाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। बावजूद इसके अवैध कब्ज़े पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने ज़िलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें