समदा चौराहे पर खुलेआम बिक रहा अवैध गांजा, पुलिस–आबकारी विभाग पर मिलीभगत के आरोप

कौशांबी। जनपद कौशांबी के मंझनपुर सर्किल अंतर्गत समदा चौराहे के पास स्थित भांग की दुकानों में अवैध मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन दुकानों की आड़ में गांजे का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह कारोबार लंबे समय से जारी है, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग मौन बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से ही यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है।
ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि इस तरह के खुले नशे के कारोबार से युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सख्त कार्रवाई कर इस अवैध धंधे पर रोक लगाई जाए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें