सराय अकिल के गांजा माफिया की करतूत! खबर दबाने के लिए रिपोर्टर से समझौते की कोशिश

कौशांबी। थाना सराय अकिल क्षेत्र में सक्रिय गांजा माफियाओं की दबंगई और गोरखधंधा अब एक नया चेहरा सामने लेकर आया है। सूत्रों के मुताबिक, गांजा माफिया ने कौशांबी संदेश के रिपोर्टर से सीधे समझौते की पेशकश की।
गांजा माफिया का कहना है कि “जो लेना है ले लो, लेकिन खबर डिलीट कर दो।” इतना ही नहीं, माफिया ने यह भी कहा कि बाकी सारे रिपोर्टर खामोश हैं, सिर्फ कौशांबी संदेश ही खबर चला रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि माफिया की यह पूरी बातचीत रिकॉर्डिंग में मौजूद है, जो साफ तौर पर अवैध कारोबार और मीडिया पर दबाव बनाने की साजिश को उजागर करती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांजा माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब बेखौफ होकर पत्रकारों को भी लालच और दबाव में लेने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि न केवल गांजा कारोबारियों पर, बल्कि पत्रकारों को धमकाने और खबर दबाने की कोशिश करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें