
कौशांबी। जनपद कौशांबी के थाना कोखराज अंतर्गत ककोड़ा और टिकरी गांव में गांजे का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां गांजा माफिया बिना किसी डर के धंधा कर रहे हैं और प्रशासन की पकड़ से दूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते इस कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। हालात ऐसे हैं कि ककोड़ा और टिकरी गांव में गांजे का कारोबार फल-फूल रहा है और स्थानीय युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।
लोगों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि गांवों में फैल रहे इस नशे के जाल को तोड़ा जा सके और भविष्य की पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
