कौशांबी से बड़ी खबर: वारंटी की तलाश में घर में घुसी पुलिस, पत्नी ने चौकी इंचार्ज पर लगाए गंभीर आरोप

कौशांबी। जनपद कौशांबी से बड़ी खबर सामने आई है। भरवारी चौकी इंचार्ज अपने चार पुलिसकर्मियों के साथ देर रात वारंटी की तलाश में एक घर में घुसे। वारंटी तो नहीं मिला, लेकिन घर की महिला ने पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि बिना महिला पुलिसकर्मी के पुलिसकर्मी जबरन घर में घुसे और मेरी निजता भंग की गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत पूरी टीम ने घर का कोना-कोना खंगाला, लेकिन वारंटी हाथ नहीं लगा।

घटना के बाद चौकी इंचार्ज का घर से निकलते हुए वीडियो भी वायरल हो गया है। वहीं, पीड़ित महिला और परिजनों ने पुलिस टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले ने तूल पकड़ लिया है और ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें