
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के थाना कड़ा धाम क्षेत्र के अंतर्गत कड़ा और अलीपुर जीता गांव में अवैध गांजे की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में लंबे समय से गांजे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हालात यह हैं कि नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सके।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
