
कौशांबी। कोखराज थाना और शहजादपुर चौकी क्षेत्र में नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। सूत्रों के मुताबिक थाना पुलिस और चौकी की मिलीभगत से क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ स्थित भांग की दुकान पर भांग की आड़ में गांजा बेचा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांजे की खुलेआम बिक्री की जानकारी कई बार पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि मिलीभगत के चलते नशे का यह अवैध धंधा लगातार बढ़ रहा है और युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस ओर गंभीरता से ध्यान न दिया, तो यह नशे का कारोबार समाज और क्षेत्र दोनों के लिए खतरा साबित हो सकता है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
