करेट‍ी गांव में सरकारी आबादी भूमि पर दबंगों का कब्ज़ा, ग्रामीण का रास्ता और नाली अवरुद्ध

राजस्व विभाग नहीं कर रहा है कोई करवायी भूमाफियाओं के ऊपर*

*मुख्यमंत्री के आदेश का नहीं हो रहा पालन ग्राम सभा करेटी  में*


कौशांबी जनपद के थाना कोखराज अंतर्गत तहसील सिराथू के करेटी गांव में सरकारी आबादी संख्या 140 पर दबंगों और भूमाफियाओं द्वारा कब्ज़ा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कब्ज़े के कारण एक ग्रामीण को आने-जाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न तो रास्ता खुला है और न ही नाली का निर्माण हो पाया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है।

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि दबंगों से कई बार जमीन खाली करने और रास्ता देने की मांग की गई, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि दबंग खुलेआम कहते हैं— “राजस्व विभाग मेरे हाथ में है, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।”

सूत्रों के अनुसार, राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

*ग्रामीणों की मांग*

1. कब्ज़ा हटवाकर रास्ता और नाली का निर्माण कराया जाए

2. भूमाफियाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए

3. राजस्व विभाग की लापरवाही की जांच हो


मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें