
कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव
तहसील कोरांव के पांडे पुर गांव में लम्बे समय से चक मार्ग को लेकर विवाद चला आ रहा था।जिसकी शिकायत कयी बार तहसील दिवस पर दर्ज करवाया गया, किन्तु निस्तारण नहीं हो पा रहा था। नवागन्तुक उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार तिवारी के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई गई।जिस पर आज उपजिलाधिकारी कोरांव थाना मांडा फोर्स व राजस्व कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और समस्या का निस्तारण करते हुए सड़क पर कार्य चालू करवा दिया।यह देख ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी का धन्यवाद किया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
