दारोगा और सिपाही ने वीडियो बना रहे युवक को जबरन उठाया, मुकदमे की दी धमकी

स्थान: गांव गनपा, थाना सैनी, कौशांबी
कौशांबी जनपद के थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत गांव गनपा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस द्वारा एक व्यक्ति का मकान जेसीबी से गिराया जा रहा था। मौके पर मौजूद दारोगा शौकत खान और सिपाही नंदू यादव इस कार्यवाही की निगरानी कर रहे थे।

इसी दौरान एक युवक पूरी कार्रवाई का वीडियो बना रहा था, जिसे देख दोनों पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और जबरन थाने उठा ले गए। परिजनों का आरोप है कि युवक को धमकाया गया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई।

स्थानीय ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर रोष है। उनका कहना है कि मकान गिराने की कार्रवाई से पहले कोई स्पष्ट सूचना या नोटिस नहीं दिया गया था और जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। पीड़ित परिजन अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं और इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

प्रशासनिक पक्ष: इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच हो और यदि कार्रवाई गलत पाई जाए तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें