
कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव नगर पंचायत के बड़े हनुमान जी के मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पर प्रकाश डालते हुए स्वामी आशीष जी महाराज ने बताया कि किन किन परिक्षाओं से प्रहलाद जी को गुजरना पड़ा। पिता स्वयं को भगवान करने को विवश करतें रहे पर भक्त प्रहलाद ने भगवान के रुप में श्री विष्णु को ही माना और अपनी श्रृद्धा भक्ति के चलते पिता के द्धारा रचें कुचक्रों से बचाया।इसका तात्पर्य यह है कि आप जिस किसी इस की पूजा अर्चना करते हैं, तो चाहे जितनी बड़ी कठिनाइयों का सामना क्यों ही न करना पड़े आप लगें रहे, भगवान आपकी रक्षा स्वयं करने के लिए किसी न किसी बहाने से प्रकट होकर अपने भक्तों की रक्षा करतें हैं। भक्त प्रहलाद की कथा सुनकर भक्त भक्ति रस में सराबोर हो गये। कथा की मुख्य यजमान सारों देबी व आयोजक धनश्याम दास केशरी, धर्मेंद्र केशरी रहे वहीं मुख्य श्रोता के रुप में पवन केशरी,बच्चा केशरी, चन्द्र प्रकाश केशरी सहित नगर के सम्मानित श्रोता गण उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
