

कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव तहसील कोरांव में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 236 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें राजस्व की 103व पुलिस से सम्बंधित 45 तथा विकास विभाग की 35 शिक्षा 02 स्वास्थ्य विभाग की02व अन्य 26 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें राजस्व की दस शिकायत का निस्तारण तत्काल कराया गया। वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनिता सिंह ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान शिकायतों का यदि फर्जी निस्तारण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप कुमार तिवारी व तहसीलदार विनय कुमार बरनवाल,जिला विकास अधिकारी जे पी कुशवाहा, खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
