
कौशांबी।सिराथू के न्याय पंचायत कासिया अंतर्गत कोखराज थाना क्षेत्र के गांव ककराबाद में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विष्णु सोनी द्वारा बंजर भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया गया मकान दिनांक 18 जुलाई 2025 को प्रशासन द्वारा दोस्तीकरण (ध्वस्तीकरण) की कार्रवाई के अंतर्गत ढहा दिया गया।
स्थानीय प्रशासन की मानें तो उक्त निर्माण बिना किसी वैध पट्टे या भूमि आवंटन के किया गया था। लंबे समय से इस जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे अन्य अवैध कब्जाधारियों को भी स्पष्ट संदेश जाएगा कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले में जहां-जहां सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे होंगे, वहां इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
