जिला बैठक संपन्न हुई
स्थान: मूरतगंज, कौशांबी
विश्व हिंदू परिषद बजरंग की

कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक के अंतर्गत विश्वनाथ डिग्री कॉलेज, बदनपुर रोड, मेला बाग के पास विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक दिनांक 14 जुलाई 2025, दिन सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रयाग विभाग के संगठन मंत्री माननीय अंशुमन जी भाई साहब ने की।

इस अवसर पर जनपद कौशांबी के सभी प्रांत एवं विभाग के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, आयाम प्रमुख, प्रखंड अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक, सत्संग प्रमुख सहित मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की योजना, सामाजिक समरसता, राष्ट्ररक्षा, गौसंवर्धन तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर विशेष चर्चा की गई।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें