
नालियों में जाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, सफाईकर्मी और पंचायत पर उठे सवाल
कौशाम्बी। मूरतगंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बालिहावा देह की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की नालियां महीनों से जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। वे प्रतिदिन ग्राम प्रधान चमन सिंह पटेल के पास हाजिरी लगाने आते हैं और बिना कोई सफाई कार्य किए वापस लौट जाते हैं। इस लापरवाही के चलते गांव में गंदगी का अंबार लग गया है।
बीमारियों का खतरा बढ़ा
गांव में जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रमण फैलने की आशंका है। स्थानीय निवासी खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस स्थिति से सबसे अधिक परेशान हैं।
प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि गांव में सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों तथा संबंधित पंचायत पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
