
कौशाम्बी। थाना कोखराज परिसर में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थानाप्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, आपसी झगड़े, रास्ते के विवाद सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं प्रस्तुत की गईं।
थानाप्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों एवं हल्का दरोगाओं को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए।
मौके पर ही कई मामलों का हुआ निस्तारण
कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से कराया गया। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे।
जनता से किया सहयोग का आह्वान
थानाप्रभारी श्री मौर्य ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और अपने विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से समाधान दिवस जैसे मंचों पर रखें।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
