गऊ माता के सम्मान में बजरंग दल ने निभाया धर्मिक कर्तव्य
स्थान: केसरिया मोड़, थाना सैनी, कौशांबी

कौशांबी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कड़ा प्रखंड व सिराथू पूर्वी  की टोली द्वारा आज थाना सैनी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केसरिया मोड़ पर एक मृत गऊ माता की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर धार्मिक मर्यादा के अनुसार अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सूचित कर जेसीबी मशीन मंगवाई और गऊ माता का पूरे श्रद्धा भाव के साथ विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने गऊ माता की जय घोष के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जय गऊ माता का उद्घोष करते हुए कार्यकर्ताओं ने समाज से भी आह्वान किया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल या मृत गौवंशों के प्रति संवेदनशीलता रखें और यथासंभव उनकी सेवा करें

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें