ननमई गांव में सफाई व्यवस्था ठप, गलियों में फैली गंदगी से ग्रामीण परेशान

स्थान: ननमई, ब्लॉक कड़ा,
कौशांबी जिले के कड़ा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ननमई गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। गांव की गलियों में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से सफाईकर्मी गांव में नहीं आए हैं और ग्राम पंचायत इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बदबू और गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें