श्रावण मास के पवित्र महीने के पहले दिन से ही शिवालयों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड

कौशाम्बी सन्देश बब्बन बागी
प्रयागराज कोरांव
श्रावण मास के पवित्र महीने मे पहले दिन ही नगर पंचायत कोराव के शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और शिव भक्तों ने भिन्न भिन्न शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना करते हुए हर हर महादेव का जाप किया। शुक्रवार से श्रावण मास का पवित्र महीना शुरू हो चुका है पहले ही दिन नगर पंचायत कोराव के विश्वनाथ मंदिर,प्राचीन महुआव शिव मंदिर, शोभनाथ शिव मंदिर, लोनमटी शिव मंदिर, देवकुंड नाथ धाम आदि शिवालयों में शिव भक्तों की सुबह से लेकर शाम तक पूजा अर्चना चलती रही कई स्थानों पर शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया और भगवान शिव से सुखमय जीवन की कामना की इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने शिव मंदिरों का जायजा लेते हुए नगर पंचायत कर्मियों को नियमित साफ सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया उनके साथ सभासद राजकुमार केशरी, सभासद सचिन केशरी,कामता प्रसाद तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें